ब्यूरो
यूपी के जिला फिरोजाबाद में पत्नी शशि ने 150 रुपए में वेबसाइट से जहर मंगाया। दही में मिलाकर पति सुनील को खिला दिया। तबियत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने ठीक करके घर भेज दिया। फिर अगले दिन खिचड़ी में मिलाकर जहर खिला दिया और मौत हो गई। सामान्य मौत मानकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मौत के डेढ़ महीने बाद मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बहू का चाल–चलन ठीक नहीं है। उसके चेहरे पर पति की मौत का कोई गम नहीं है। एक पड़ोसी आकर घंटों–घंटों बैठा रहता है। इस शिकायत पर जांच करने पुलिस घर गई। कमरे में जहर की बची हुई पुड़िया मिल गई।
फिर पुलिस ने शशि की वॉट्सएप चैट खंगाली तो पता चला कि वो पड़ोसी यादवेंद्र से प्रेम संबंध में थी। इसी वजह से ही हत्या की। आज दोनों जेल गए हैं।

More Stories
नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा।
कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा।
लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले युवकों की जमकर धुनाई, कालिख पोतने के साथ बिच्छू घास भी रगड़ी। देंखे वायरल वीडियो