मनोज सैनी
लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने अब बसपा को बड़ा झटका देते हुए बसपा के पूर्व विधायक हरिदास और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य बृजवाल को भाजपा में शामिल कर लिया है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की मोदी जी की जनहितकारी नीतियों एवं विकास कार्यो से प्रभावित होकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर झबरेड़ा से पूर्व विधायक श्री हरिदास जी, बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य बृजवाल जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।