मनोज सैनी
हरिद्वार। बसपा का एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम भगवानपुर के ग्राम डाडा पट्टी में रामपाल की अध्यक्षता व मोनू राणा के संचालन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव पंकज कुमार सैनी, जिला सचिव अरविंद सैनी, प्रदेश सचिव रविन्द्र कश्यप, जॉन कॉर्डिनेटर राहुल जाट के अथक प्रयास से गाँव डाडा पट्टी भगवानपुर में सैनी समाज और कश्यप समाज के सैकड़ो लोगो ने बसपा की रीति और नीति में विश्वास करके बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में मदन लाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रमका आयोजन डॉ अरविंद सैनी जी व चंद्रकिरण ने किया। कार्यक्रम में रामकुमार राणा, प्रधान कुंवर पाल सैनी, पूर्व प्रदेश सचिव राजाराम प्रजापति, कुलदीप सैनी, अनुज पाल, रफल सिंह सैनी, अमित सैनी, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।

More Stories
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।