Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन से निरस्त करने पर कांग्रेसियों में आक्रोश, प्रदर्शन कर निर्वाचन आयोग का पुतला फूंका।

ब्यूरो

हरिद्वार। मध्य प्रदेश राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन जी का चुनाव आयोग द्वारा नामांकन निरस्त करने पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष (अनुसूचित विभाग) के नेतृत्व में ऋषिकुल चौक पर प्रदर्शन कर चुनाव आयोग का पुतला फूंका।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष(अनुसूचित विभाग) मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है, लगातार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। पहले निर्वाचन आयोग को अपना पिट्ठू बनाकर एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं के वोट कटवाकर उनका लोकतांत्रिक अधिकार छिन रही है और देश व प्रदेशों में गैर संवैधानिक सरकार बना रही है।
जिलाध्यक्ष अनुसूचित विभाग तीर्थपाल रवि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त करने से स्पष्ट है कि चुनाव आयोग भाजपा का एक संगठन बनकर लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुला है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग और भाजपा का महिला विरोधी चेहरा भी देश की जनता के सामने आ गया है। एक तरफ तो भाजपा महिला को अधिकार देने की बात करती है , वहीं सत्ता की भूखी भाजपा साजिशन एक महिला का नामांकन निरस्त करवा रही है जिससे भाजपा का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

 

विधायक प्रत्याशी राजबीर चौहान, पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि एक देश एक विधान की बात करने वाली भाजपा अपनी पिट्ठू निर्वाचन आयोग से मिलकर दोहरा चरित्र अपना रही है। उन्होंने बिना किसी ठोस तथ्य के कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया, जबकि स्वयं देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने नामांकन के समय अपनी शैक्षिक प्रमाण और शादी से जुड़ी सूचनाएं छिपाई थी लेकिन उनका नामांकन निरस्त नहीं हुआ।
नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी शिवालिक नगर के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा और निखिल सौदाई ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार देश में लोकतंत्र को कमजोर कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा, तभी देश में लोकतंत्र बचेगा। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी, जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करवाकर साबित कर दिया कि भाजपा मनुवादी मानसिकता के साथ महिला विरोधी सोच वाली पार्टी है।
इस अवसर पर रजत कुमार, समर्थ अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, आशु भारद्वाज, आशु श्रीवास्तव, कैलाश प्रधान, बीपीएस तेजियान, ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, निखिल सौदाई, सौरभ सैनी, घनश्याम, सुनील, उदित विद्याकुल, विशाल प्रधान, उदय सिंह, होशियार, गोपाल, छोटेलाल, राजबीर सैनी आदि शामिल थे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!