Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

पुलिस ने सिडकुल में अश्लील हरकतें कर रही 05 महिलाओं को हिरासत में लिया। सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी की गई छापेमारी

मनोज सैनी

हरिद्वार। पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र में अश्लील हरकत कर रही 05 महिलाओं को हिरासत में लिया, साथ ही सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी पुलिस ने छापेमारी की।

थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत कर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को असहज करने के आरोप में 05 महिलाओं को हिरासत में लिया।

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कुछ महिलाएं थाना क्षेत्र स्थित राठौर प्लाजा होटल के सामने आने-जाने वाले व्यक्तियों को देखकर अशोभनीय एवं अश्लील हरकतें कर रही थीं, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में टीम गठित की गई तथा महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में मौके पर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर सत्यापन किया गया, जहां कुछ महिलाएं आपत्तिजनक हरकतें करती हुई पाई गईं। महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से सभी को मौके पर ही हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके विरुद्ध मु0अ0सं0-228/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

Share
error: Content is protected !!