मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने बालाजी ज्वैलर्स ड़कैती के मुख्य आरोपी सुभाष की पत्नी, चाचा, ताऊ को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि 1 सितम्बर को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस टीमो द्वारा डकैती में शामिल 3 अभियुक्त गण गुरदीप सिंह, जयदीप सिंह, अमनदीप काम्वोज को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है व एक बदमाश सत्येंद्र पाल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
डकैती में शामिल अन्य/मुख्य आरोपी सुभाष की लगातार हरिद्वार पुलिस तलाश कर रही है। साथ ही विवेचना में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू जारी किया गया था जिसमें हरिद्वार पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। विवेचना के दौरान प्रकाश मे आये अभियुक्तगण की तालाश हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दविश/कड़ी सुरागरशि पतारसी के क्रम में आरोपी शिवानी पत्नी सुभाष निवासी रेलवे कॉलोनी सकुर बस्ती थाना रानी बाग दिल्ली, प्रवीण पुत्र राजाराम निवासी थाना सुल्तानपुरी दिल्ली, विक्रम कुमार पुत्र राजा राम निवासी उपरोक्त को दिल्ली सुल्तानपुरी से माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तार वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया। अन्य की तलाश जारी है।

More Stories
प्रदेश में 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान। 2003 की सूची में नहीं है नाम तो करना होगा यह काम।
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका मोदी सरकार का पुतला।
दुष्कर्म के आरोपी की बेल अर्जी रद्द।