अरुण सैनी
रुड़की। निकटवर्ती ग्राम मलकपुर माजरा में हर वर्ष की भांति संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कल ग्राम माजरा में शोभायात्रा का आयोजन होगा। श्री रविदास मंदिर समिति ग्राम माजरा की ओर से रविदास मंदिर पर सुबह से ही यज्ञ हवन का आयोजन किया गया उसके बाद भजन कीर्तन संपन्न हुआ ।दोपहर को बाबासाहेब अंबेडकर भवन में भंडारे का आयोजन किया गया।दोपहर बाद ग्राम की महिलाओं ने भारी संख्या में रविदास मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर संत रविदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री रविदास मंदिर को ग्रामीणों की ओर से भव्यता के साथ सजाया गया था जबकि अंबेडकर भवन में भी साफ सफाई की हुई थी। इस मौके पर लोकतांत्रिक जनमोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने यज हवन में भाग लिया तथा कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं यही वजह है कि युवा पीढ़ी उनके संदेशों से प्रेरित होकर बदलाव की ओर है।

उन्होंने व्यवस्थित आयोजन को लेकर ग्राम माजरा वासियों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर ग्राम माजरा के राजपाल, अमरपाल, लाल सिंह, दीपक, प्रवीण, अशोक राजकुमार, छत्रपाल, दिनेश, अजीत, महेंद्र, मोनू सहित काफी संख्या में युवाओं ने जन्मोत्सव समारोह के आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कल ग्राम माजरा में संत रविदास जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।