ब्यूरो
रुड़की। रुड़की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज सैनी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रुड़की ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज सैनी द्वारा गठित की गई कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती,कलियर विधायक फुरकान अहमद,पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी,पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कौशिक, कांग्रेस महामंत्री सचिन गुप्ता, देवेंद्र प्रताप, जगदेव सिंह सेखों,रणविजय सैनी, सुभाष सैनी, श्याम सिंह नाग्यान,राजेंद्र चौधरी, रकम सिंह,सुभाष सरीन, कलीम खान, विजय शर्मा, प्रधान भंवर सिंह, सलीम खान, नौशाद अली, ईश्वर लाल शास्त्री और हेमेंद्र चौधरी को रखा गया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और मोहित त्यागी को बनाया है। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश कुमार,हरीश कुमार,धर्मवीर सिंह,जयपाल सिंह और पीयूष कुमार को दी है। महामंत्री बृजेश रोड,अनूप कुमार, रोहित चरण, ललित कुमार, प्रकाश कुमार और मोहम्मद सलमान को बनाया है। सचिव विजय कुमार, राजवीर सिंह,अनंत सैनी,मनोज कुमार,नमन नेगी,पवन सिंह, बाबू हसन,राजेंद्र नेगी,विनोद कुमार और रजत कुमार राजपूत को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य रवि कुमार, संजीव, अर्जुन कुमार,वीशू गोस्वामी और हमजा शेख को बनाया गया है। नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत फूल मालाओं से किया गया।

More Stories
20 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र।
पंतद्वीप पार्किंग में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।
कांग्रेस ने किया मैंगो पार्टी का आयोजन। देश की जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने वाली है: आलोक शर्मा