मनोज सैनी
रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आज प्रातः 7 बजे क्रिटन एविएशन कंपनी का हैली जो शेरसी से 6 यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी जिसमें तकनीकी खराबी के कारण हैलीकाॅप्टर को केदारनाथ हैलीपैड़ से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
पायलट कै0 कल्पेश द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए हैली को आपातकालीन स्थिति में सकुशल लैंडिंग कराया गया जिसमें सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सकुशल हैं। घटना के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर यात्रियों की सहायता कर उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया।
वर्तमान में उक्त हैलीकाॅप्टर में तकनीकी खराबी एवं घटना की जांच डीजीसीए द्वारा की जा रही है। उक्त जांच पूर्ण होने के उपरांत ही उक्त एविएशन कंपनी द्वारा केदारघाटी में उड़ान प्रारंभ की जा सकेगी। उक्त हैली कंपनी में जिन भी यात्रियों ने अपने टिकट बुक कराए हैं उनको यथासंभव अन्य हैली कंपनियों के माध्यम से उड़ान की व्यवस्था कराई जा रही है। उक्त हैली में यात्रा करने वाले तमिलनाडू के थे जिनका विवरण निम्नवत् है- 1. शिवाजी, 2. उल्लू बैंकट चलम, 3. महेश्वरी, 4. सुन्दरा राज, 5. सुमति, 6. मयूर बाघवानी।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।