ब्यूरो
हरिद्वार। कोरोना वायरस के कारण पिछले कुछ वर्षों में विश्व के साथ साथ धर्म नगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं को बड़े आयोजनों से दूर रखा गया। जिस कारण धर्म नगरी में सीमित संख्या में ही श्रद्धालुगण आए। परंतु आज कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्थान पर्व पर ‘ठंड के इस मौसम में भी’ लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब हर की पैड़ी एवं आसपास के घाटों में मां गंगा की गोद में अठखेलियां करते हुए आस्था की डुबकी लगा रहा है। लोग अपने व परिवार की कुशलक्षेम चाहते हुए स्नान कर रहे हैं।
देर रात से ही ट्रांसपोर्ट के विभिन्न माध्यमों रेल, बस, टैक्सी आदि से श्रद्धालुओं का भारी मात्रा में हरिद्वार आना जारी है। शहर क्षेत्र की सड़कें/गलियां श्रद्धालुजन से अटी पड़ी हैं और वन वे ट्रैफिक होने के कारण लोग सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान को आ जा रहे हैं समय-समय पर लागू हो रहे ट्रैफिक प्लान के कारण हाईवे पर भी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू है।
#kartikpurnima2023 #ganga #HolySpirit

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।