मनोज सैनी
हरिद्वार। भारत के लौह पुरुष और राष्ट्र एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष में जिला प्रशासन हरिद्वार एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat) के संयुक्त तत्वावधान में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को एक भव्य “एकता यात्रा का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र–छात्राओं, एन.एस.एस. अधिकारीगण एवं नागरिकगण इस एकता यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे गांधी पार्क, सेक्टर–1, बी.एच.ई.एल. टाउनशिप से होगा, जो मध्यम मार्ग बीएचईएल मैन रोड़ होते हुए देवेपुरा चौक से वापस गांधी मैदान में खत्म होगा। इस “एकता यात्रा” का उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को प्रसारित करना है। यह यात्रा सरदार पटेल के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करने का प्रतीक है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।