मनोज सैनी
हरिद्वार। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहने वाले भाजपा के चर्चित पूर्व विधायक को लेकर स्वयं को फिल्मी कलाकार बताने वाली मोहतरमा ने आज फॉर्च्यूनर में विधायकजी संग एक रील डाली है।
साथ ही अपने फेसबुक पेज पर एक और रील डाली है जिसके ऊपर लिख दिया है- ‘माय हब्बी, माय लव सुरेश राठौर’।
विधायक जी से जब इस संदर्भ में फोन पर जानकारी लेनी चाही तो उनका फोन बंद आ रहा है।
वैसे जब से माननीय विधायक जी की मोहतरमा की जुल्फे सुलझाते हुई वीडियो वायरल हुई है, तभी से लोग तरह तरह की बातें बता रहे हैं और आज तो हद ही हो गई जब मोहतरमा ने अपने फेसबुक पेज पर माय हब्बी, माय लव सुरेश राठौर’। लिख दिया।
जनता अब विधायक जी के मुंह से ही सुनना चाहती है की विधायक जी आखिर ये मामला क्या है?

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।