मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अगले 6 महीने तक का सेवा विस्तार दे दिया गया है। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। सुखबीर सिंह संधू के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद वह प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बनी थीं। हालांकि उन्हें केवल 2 महीने का ही समय मिला था, लेकिन अब उन्हें अगले 6 महीने का सेवा विस्तार मिल गया है।

बता दें कि इसी महीने राधा रतूड़ी का कार्यकाल समाप्त हो रहा था। अब 30 सितंबर, 2024 तक मुख्य सचिव के पद पर रहेंगी।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।