मोहित सैनी
हरिद्वार। कुँवर प्रभा पीजी कॉलेज लालढांग में नव प्रवेषित छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी छात्र/छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्रशासक एवं सलाहकार डॉ हर्ष कुमार दौलत ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की सभी का महाविद्यालय प्रांगण में स्वागत है। महाविद्यालय में सभी छात्र छात्रा अपने विभिन्न प्रतिभाओं को अपने संस्कृति के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित करें। सभी मेहनत से शिक्षा ग्रहण करें एवं महाविद्यालय एवं अपने छेत्र का नाम रोशन करें।
प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा सभी छात्राओं को कॉलेज के पाठयक्रम एवं अनुशासन के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।