मनोज सैनी
हरिद्वार। कुंभ की आधिकारिक अवधि को दो सप्ताह किये जाने पर आप पार्टी ने आपत्ति दर्ज करते हुए इसका विरोध दर्ज किया और इसे डबल इंजन सरकार की विफलता बताते हुए सरकार का व्यापारियों के प्रति सौतेला व्यवहार बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा हरिद्वार में व्यापारी कोरोना महामारी के बाद व्यापार में गिरावट से त्रस्त है और पहले से उपेक्षा का शिकार व्यापारी कुम्भ को लेकर आशावान था परंतु सरकार ने उनकी मंशा पर पानी फेरने का काम किया है। एक तरफ सरकार सिनेमाघरों एवं स्विमिंग पुलों को खोल रही है वहीं कोरोना नियमो का हवाला देकर हरिद्वार में ट्रेनों पर रोक लगाने यात्रियों को ठहरने न देने एवं सीमित संख्या करने पर विचार कर रही है। बिना श्रद्धालुओ के भव्य व दिव्य कुम्भ का सपना कैसे सार्थक होगा सरकार को ये भी बताना चाहिए।
पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। कोरोना से टूटे व्यापारियों को कुंभ से बड़ी आस थी परंतु कुम्भ को लेकर सरकार गंभीर नही दिखती। व्यापारी ओर संतो को एक साथ खड़ा होकर विरोध करने की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी व्यापारियों के साथ खड़ी है और उनके आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देती है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।