रुड़की ब्यूरो
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नवनिर्वाचित एमएलसी शाहनवाज हुसैन ने उत्तराखण्ड दौरे के दौरान विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर पहुंचकर दरगाह साबिर पाक के मजार पर चादर पोशी कर अक़ीददत के फुल पेश किये। हुसैन भाजपा समर्थकों सुबोध राकेश, भाजपा नेता पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रॉव शराफत, सानी रॉव, अनीस कसार,अल्वी, राज्य मंत्री स्तर सादाब शम्स, बहरोज आलम, विधायक देशराज कर्णवाल आदि के साथ कलियर पहुंचे। यहां पर भाजपा समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने चादर पोशी के बाद कहा कि उनकी दरगाह सबीरे पाक में गहरी आस्था है। इसके उपरांत वह अपने काफिले के साथ दरगाह अब्दाल साहब पर पहुंचे जहां पर भी उन्होंने चादर पोशी की। उन्होंने बताया कि मुल्क में अमन चैन व भाईचारा कायम रहने की दुआ की है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।