Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

आम के बागों तक पहुंचा पुलिस का सत्यापन अभियान।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, चोरी की घटनाओं को रोकने और बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने हेतु जनपद में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि आम का सीजन शुरू होते ही देहात क्षेत्र में आम के बागों में सर्दी जनपदों से लोग आकर आम के बगीचों में काम करते हैं जिनके बीच कुछ ऐसे व्यक्ति भी आम के बगीचों में जाकर शरण ले लेते हैं जोकि बाहरी जनपदों में अपराध करने के बाद बागों में छिप जाते हैं या बाग़ में काम करने के बहाने जनपद में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।

इन्हीं तत्वों की तलाश में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने क्षेत्र में बाग में काम करने वाले व्यक्तियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। समस्त आम के बगीचों के स्वामियों (मालिकों) और ठेकेदारों को अपने यहाँ काम करने वाले सभी कर्मचारियों, चौकीदारों तथा मजदूरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा बगीचो के स्वामियों और ठेकेदारों को निम्नलिखित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

१- सत्यापन फॉर्म जमा करना: सभी बगीचा मालिक/ठेकेदार अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों का पूर्ण विवरण (नाम, स्थायी पता, आधार कार्ड संख्या और फोटो) संबंधित थाने में तुरंत जमा करें।

२- बाहरी व्यक्तियों की जानकारी: यदि बगीचे में काम करने वाले मजदूर या रखवाले किसी अन्य जिले या राज्य के हैं, तो उनके गृह जनपद के स्थानीय थाने का विवरण देना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बगीचों की आड़ में कोई भी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति या वांछित अपराधी शरण न ले सके।

३- बगीचे में काम करते समय सभी कर्मचारियों के पास उनका वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) होना आवश्यक है।यदि किसी बगीचे में बिना पुलिस सत्यापन के कोई बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति काम करते हुए पाया जाता है, अथवा कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित बगीचा स्वामी/ठेकेदार की होगी।

Share
error: Content is protected !!