सुनील मिश्रा
हरिद्वार। प्रेस क्लब (रजि.) हरिद्वार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी पत्रकारों के हित के लिए कार्य करेगी। पत्रकारों की आवाज को शासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव बहुत सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसके लिए सभी सदस्यों का आभार जताया जाता है। महासचिव डा. प्रदीप जोशी ने कहा कि जिस एजेंडे के साथ चुनाव लडा गया था उसी का पालन किया जाएगा। प्रेस क्लब और पत्रकारों की समस्याओं को दूर करने के लिए नई कार्यकारिणी प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संजय रावल, सुनील पाल, जोगेंद्र मावी, राहुल वर्मा, अमित गुप्ता, डा. रूपेश शर्मा, प्रतिभा वर्मा, गोपाल कृष्ण पटुवर, बालकृष्ण शास्त्री, सुनील दत्त पांडे, संजय आर्या, डा शिवा अग्रवाल, धर्मेंद्र चौधरी, लव कुमार शर्मा, कुमकुम शर्मा, अविक्षित रमन, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम आदि उपस्थित थे।

More Stories
प्रदेश में 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान। 2003 की सूची में नहीं है नाम तो करना होगा यह काम।
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका मोदी सरकार का पुतला।
दुष्कर्म के आरोपी की बेल अर्जी रद्द।