ब्यूरो
देहरादून। महिला सशक्तिकरण का दंभ भरने वाली भाजपा की धामी सरकार में महिला पत्रकार के साथ शिक्षा विभाग के एक अधिकारी द्वारा अभद्रता और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर तीखी प्रतिक्रियाएं की जा रही हैं। वायरल हो रहे एक पोस्ट में उन पर महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कड़े शब्दों में विरोध दर्ज किया गया है। पोस्ट में यह सवाल उठाया गया है कि सरकारी पद पर बैठे अधिकारी पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार कैसे कर सकते हैं, वो भी महिला पत्रकार के साथ?
इस घटना को लेकर पत्रकार संगठनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोषी अधिकारी पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्रकार समुदाय की ओर से कहा गया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की स्वतंत्रता और महिला पत्रकारों की सुरक्षा पर किसी भी तरह का हमला स्वीकार्य नहीं है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।