Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

ऑल इंडिया आंगनवाड़ी एम्पलाईज फैडरेशन: उत्तराखंड की सुशीला खत्री बनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, ममता बादल और आशा काण्डपाल बनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य।

मनोज सैनी

हरिद्वार। उत्तराखंड की सुशीला खत्री ऑल इंडिया आंगनवाड़ी एम्पलाईज फैडरेशन की सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गई। इसके साथ साथ ममता बादल व आशा काण्डपाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जयपुर (राजस्थान) में सम्पन्न हुई ऑल इंडिया आंगनवाड़ी एम्पलाईज फैडरेशन की बैठक में देश के सभी प्रान्तों की आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही। जिसमें सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुशीला खत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष व ममता बादल व आशा काण्डपाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाने पर उत्तराखण्ड से फेडरेशन में जगह मिली है जबकि फेडरेशन में पूरे भारत से आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को लिया गया है।


उत्तराखण्ड राज्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ती संघ में पहले से ही सुशीला खत्री प्रदेश अध्यक्ष व ममता बादल प्रदेश महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रही है जो कि प्रदेश स्तर का संगठन है। अब इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से पूरे देश में आंगनवाड़ी बहनों की समस्याओं को लेकर और उनके समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा।

जैसे ही ऑल इण्डिया आंगनवाड़ी फैडरेशन में उत्तराखण्ड से श्रीमती सुशीला खत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष व सदस्य के लिए ममता बादल व आशा काण्डपाल को सदस्य की घोषणा की गयी तो पूरे उत्तराखण्ड की आंगनवाड़ी बहनों में खुशी की लहर दौड़ गयी सभी ने मिलकर उन्हें शुभकामनायें दी तथा जोरदार स्वागत किया।

Share
error: Content is protected !!