Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजा पांडाल।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। श्री सर्वेश्वर महादेव समिति ज्वालापुर की ओर से फाल्गुन माह के शुभ अवसर पर रामलीला ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में पांचवें दिन रविवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

व्यास पीठ पर सुशोभित भागवताचार्य पं ब्रह्म रात हरितोष एकलव्य ने भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के साथ साथ समुद्र मंथन की कथा श्री वामन अवतार एवं श्री राम कथा का सुंदर प्रसंग सुनाया जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। पं ब्रह्मरात जी ने कहा कि व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। जब-जब धरा पर अत्याचार दुराचार पापाचार बढ़ता है तब तक प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा।

सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई तो उसे अपनी संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्री कृष्ण गोकुल पहुंच गए। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल भगवान श्री कृष्ण की जयकारों से गूंजने लगा। भक्त श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाते हुए सैकड़ो महिलाएं एवं बच्चे एवं पुरुष नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की की धुन पर मंत्र मुक्त होकर नाचने झूमने लगे तथा एक दूसरे को श्री कृष्ण जन्म की बधाइयां देने लगे।

इस मौके पर बच्चों के खिलौने और मिठाइयां बांटी गई। कथा को आगे बढ़ाते हुए पं ब्रह्मरात हरितोष जी ने श्रद्धालु भक्तों को रामजन्म बामन अवतार की कथा का भी रसपान कराया। वही कथा में आरती से पूर्व श्री सर्वेश्वर महादेव समिति की ओर से कथा में पधारे बार काउंसिल उत्तराखंड के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप सिंह एवं तीर्थ पुरोहित अशोक सरदार अरविंद ख्याली के अरविंद अधिकारी करण अधिकारी धीरज शर्मा शुभम अग्रवाल निकुंज श्रोत्रिय मनोज चाकलान निशांत भगत का मंच पर पटका पहनाकर प्रसाद देते हुए सम्मान किया गया। सम्मान करने वालों में आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन सि खौला महामंत्री शशांक सिखौला सचिव विशाल सिखौला उपाध्यक्ष शिवांश सिखोंला उपमंत्री विनीत सिखौला कोषाध्यक्ष तुषार गौतम स्वागत मंत्री पुलकित सिखौला एवं संरक्षक मंडल के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share
error: Content is protected !!