मनोज सैनी
हल्द्वानी। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की नस नस में बस चुका है। आए दिन कोई न कोई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस के हत्थे चढ़ रहा है। ताजा मामला हल्द्वानी से आ रहा है जहां विजिलेंस की टीम ने लघु सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिशासी अभियंता ने बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांगी की थी, सीओ विजिलेंस अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।
विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल निवासी लॉर्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून, हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलेक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी नैनीताल को गिरफ्तार किया है। इन्हें शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये एक रिसॉर्ट से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचकर शिकायत कि थी कि लघु सिचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र श्री हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी उनसे घूस मांग रहा है। बताया कि बीते वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिचाई विभाग की गुल निर्माण का ठेका लिया गया था। लगभग 10 लाख रुपये का कार्य शिकायतकर्ता ने किया। इसका भुगतान हो गया है। इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग के ईई कृष्ण सिंह कन्याल इनाम के रूप में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। जांच करने में शिकायत सही पाई गई। सीओ मनराल ने बताया कि निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। कहा कि ईई को 50 हजार रुपये लेते हुए सिक्स सीजन रिजॉट, नया गांव कालाढूंगी के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।