जिगर मुरादाबादी का एक शेर है।
“ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजिए
इक आग का दरिया है और डूब के जाना है”।
यूपी के मुरादाबाद में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक युवक पर आशिकी का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने चला गया। जब मोहल्ले वालों को उस पर शक हुआ तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों को लगा कि युवक बच्चा चोर है, जिस वजह से वह पिट गया। अब प्रेम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक युवक बुर्का पहन अपने प्रेमिका से मिलने आ गया। युवक की चाल को देखकर लोगों को उसपर शक हो गया। जब लोगों ने उसका बुर्का उतरवाया तो वहा पर खड़े लोग हैरान रह गए। बुर्के के अंदर युवक को देख लोगों लोगों ने बच्चा चोर समझकर उसकी खूब पिटाई कर दी।
पुलिस ने बताया कि युवक के पास से तमंचे की शक्ल में गैस लाइटर मिला है। इसे उसने बेल्ट में लगा रखा था। युवक से पूछताछ की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। वह पीपलसान इलाके में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। मर्दाना चाल की वजह से वह लोगों की नजर में आ गया।

More Stories
शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR)। BLO द्वारा मतदाताओं को घर-घर जाकर बांटें गणना फार्म।
पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत टीम ने किया अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण। एक अल्ट्रासाउंड केंद्र सील किया।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: तीन बार घर पर विजिट करेंगे बीएलओ, प्रदेश में 79, 60, 762 मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे: जोगदंडे