Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

जोशी बने नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष।

दर्जनों देशों में कर चुके हैं भारत का प्रतिनिधित्व।

ब्यूरो

हल्द्वानी। मार्शल आर्ट के क्षेत्र में कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं पिछले 28 वर्षों से मार्शल आर्ट खेलों से जुड़े एशियन कोच एवं रैफ़री सतीश जोशी नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी इंडिया का वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वर्ष 2023-27 के चुनाव में सतीश जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गये। देश भर से आये विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों एवं बोर्ड सदस्यों द्वारा उक्त चुनाव में भागीदारी की गई। ग़ौरतलब है कि सतीश जोशी ने वर्ष 1995 से मार्शल आर्ट खेल कराटे से शुरुआत की। कराटे खेल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतने के बाद वर्तमान में सतीश जोशी विभिन्न मार्शल आर्ट खेलों से जुड़े हुए हैं। वह कराटे खेल में ब्लैक बेल्ट छठी डॉन उत्तीर्ण हैं साथ ही साथ इस खेल के एशियन कोच एवं निर्णायक भी हैं। वह देश की प्रतिष्ठित नेशनल कराटे अकादमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सहित किकबॉक्सिंग संघ के चेयरमैन, जूजित्सु उत्तराखण्ड के कार्यकारी निदेशक, उत्तराखण्ड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के निदेशक सहित विभिन्न पदों का दायित्व सँभाल रहे हैं। वर्ष 2002 से अपने अंतर्राष्ट्रीय सफ़र की शुरुआत कर सतीश जोशी ने नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैण्ड, मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, चीन, इंडोनेशिया, जापान, तुर्कमेनिस्तान, दक्षिण अफ़्रीका, तुर्की, ग्रेट ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया सहित दर्जनों देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जोशी वर्ष 2016 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया द्वारा आयोजित एशियन इंडोर एवं मार्शल आर्ट खेलों एवं 2019 में लंदन में आयोजित विश्व मार्शल आर्ट खेलों में भारत के मुख्य कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। उनका लक्ष भारत में मार्शल आर्ट खेलों को देश दुनिया में अभूतपूर्व पहचान दिलाना हैं जिसके प्रयास में वह निरंतर कार्य कर रहे हैं। नेशनल मार्शल
आर्ट गेम्स कमेटी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट, उत्तराखण्ड सरकार के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा, एशियन मार्शल आर्ट कमेटी के अध्यक्ष बी के भारत, विधायक मनोज तिवारी, विधायक मदन बिष्ट, विधायक ब्रजभूषण गैरोला, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व खेल मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, एन्मैक के राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र कुमार, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं संरक्षक ध्रुव रौतेला, अपर निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्धिकी, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग के प्रदेश महासचिव गोपाल खोलिया, जूजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी, नेशनल कराटे एकेडमी की प्रदेश महासचिव प्रज्ञा जोशी, पूर्व राज्यमंत्री रवि मोहन अग्रवाल सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी हैं।

Share
error: Content is protected !!