मनोज सैनी
कम उम्र में ही हार्ट अटैक से मौत होने की कई घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे ही पीएससी की तैयारी कर रहे एक स्टूडेंट को कोचिंग क्लास में पढ़ते पढ़ते हार्ट अटैक आ गया। देखते ही देखते ही उसकी मौत हो गई। अचानक आए हार्ट अटैक के कारण कुछ ही देर में स्टूडेंट ने दम तोड़ दिया।
दुखद घटना मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित एक कोचिंग इंस्टिट्यूट की है, जहां बुधवार दोपहर एक स्टूडेंट को बैठे बैठे हार्ट अटैक आ गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान छात्र ने देर शाम दम तोड़ दिया। छात्र अपने पिता का इकलौता लड़का है। जो अफसर बनना चाहता था लेकिन किसे पता था कि वह इतनी जल्दी दम तोड़ देगा। स्टूडेंट का नाम राजा लोधी है। जिसकी उम्र महज 18 साल थी। उसके पिता पीएचई विभाग में इंजीनियर हैं। राजा मध्यप्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। जिसका एक भाई मोबाइल का व्यापार करता है। राजा अकेला भंवरकुआं क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ाई करने के लिए इंदौर में कमरा किराये पर लेकर रह रहा था। 18 साल का राजा लोधी एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था। जिसके चलते वह इंदौर से कोचिंग कर रहा था।

More Stories
मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन से निरस्त करने पर कांग्रेसियों में आक्रोश, प्रदर्शन कर निर्वाचन आयोग का पुतला फूंका।
पहले वीडियोग्राफी, फिर कार्रवाई: नगर निगम हरिद्वार ने अपनाया अतिक्रमण नियंत्रण का नया मॉडल
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कसी कमर। कार्यकर्ता फर्जी मतदाताओं पर विशेष ध्यान रखें।