सुनील मिश्रा
हरिद्वार। आगामी नगर निकाय चुनाव में हरिद्वार नगर निगम में कांग्रेस का मेयर और बोर्ड बनाने हेतु कांग्रेस पार्टी ने कमर कसते हुए वार्ड-वार्ड बैठकों में कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जनता से सीधा संवाद करने और उनकी समस्याओं को सुनने के साथ उनके निराकरण के लिए प्रभारियों द्वारा बैठक की जा रही है। बताते चलें कि हरिद्वार जनपद के निकाय चुनाव प्रभारी प्रकाश जोशी के निर्देश पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग द्वारा निगम के 60 वार्डों में 22 प्रभारी बनाए गए। इसी क्रम वार्ड नंबर 16,17,18 के प्रभारी सोम त्यागी जी की उपस्थिति में देर रात तक चली शिवलोक, भभूतावाला बाग में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शेखावत के संयोजन में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में न कर्मचारी सुरक्षित है न महिलाएं, आये दिन हरिद्वार देवभूमि में अपराधों की संख्या में इजाफा हो रहा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में निजीकरण को बढ़ावा मिला है जिसके कारण कर्मचारी दर दर की ठोकरें खा रहे हैं।ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा में कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का व्यक्ति हताश और निराश है। निगम क्षेत्र अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है।

इसी कड़ी में वार्ड नं 41 कस्साबान में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी चौधरी बलजीत सिंह और नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओ को भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
वार्ड नं 48, चाकलान में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी वार्ड प्रभारी विजय प्रजापति और नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान ने कार्यकर्ताओं से चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से आकाश बिरला, शिवा, पंकज, दीपक कश्यप, मनोज कश्यप, कमलेश कुमार शर्मा,मुकेश डिंगीया, प्रदीप कुमार, जोगिंदर कुमार, मोहित विद्याकुल, धनीराम शर्मा, रविंद्र सिंह,हारून अंसारी,सरफराज सलमानी, हाजी यूनूस, हाजी शाइन, गुलशेर अंसारी, नफीस अंसारी,अजय सिंह बिष्ट,तन्मय शर्मा, राजेश वर्मा, सुमित भक्त, अमरदीप गुलाटी, अवधेश कौशिक, कन्हैया झा, मुकेश कुमार, लट्टू पासवान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल। प्रभारी और दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र।
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने राजस्थान से दबोचा।
एसएसपी ने किया कोतवाली प्रभारी और एसएसआई को लाइन हाजिर।