मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार में आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी ने हरिद्वार नगर निगम और सभी वार्डों में अपना परचम लहराने हेतु अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में हरिद्वार जनपद निकाय चुनाव प्रभारी श्री प्रकाश जोशी के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने हरिद्वार नगर निगम के 60 वार्डों के 22 प्रभारी नियुक्त किए है और सभी प्रभारियों से आशा की है कि 5 दिनों के भीतर अपने प्रभार वाले वार्डों का दौरा कर आगामी निकाय चुनाव हेतु संगठन की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।


प्रभारियों की सूची जारी करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी 60 वार्डों में अपने जिताऊ प्रत्याशी खड़ा करेगी जिससे निगम में कांग्रेस के महापौर सहित बोर्ड भी कांग्रेस का बनेगा। जिसके तहत सभी 22 प्रभारी नियुक्त किए गए है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ही नहीं प्रदेश व देश की जनता भाजपा के कुशासन से दुखी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर सरकार स्थानीय व्यापारियों के साथ छल कर रही है। जिससे हरिद्वार का व्यापारी भाजपा सरकार के प्रति आक्रोशित है।

More Stories
ऋषिकुल विद्यपीठ निवासियों की शंकाओं को लेकर डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से मिले कांग्रेस नेता।
टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों के निरीक्षण के दौरान 20 के खिलाफ चालानी कार्रवाई।
पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने 6 साल के लिए किए 3 नेता निष्कासित।