ब्यूरो
रुड़की। रुड़की में केएलडीएवी इंटर कॉलेज के पास विद्युत लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद उसका शव लंबे समय तक खंभे पर लटका रहा। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। सूचना पाकर पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लाइनमैन बिजली की लाइन दुरुस्त करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। उस समय बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी ऊर्जा निगम और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगम अधिकारियों की मदद से बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद लाइनमैन के शव को नीचे उतारा गया।
हादसे की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उनके बीच कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लाइनमैन की जान बच सकती थी यदि समय रहते बिजली सप्लाई बंद की गई होती। दर्दनाक हादसे ने फिर से ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
कांग्रेस ने किया ज्वालापुर कोतवाली के सामने प्रदर्शन। किशोरी की मौत के मामले में पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप।
चम्पावत दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने मुख्य षड़यंत्रकर्ता व महिला मित्र को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
चम्पावत प्रकरण से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला, पुलिस से हुई नोक झौंक। कहा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ रहे हैं अपराध।