मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायकी छोड़ने वाले चंपावत के पूर्व विधायक और उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।
बताया जा रहा है कि वह तीन माह पूर्व ही अमेरिका से कैंसर की बीमारी का उपचार कर लौटे थे। उसके बाद उनकी तबीयत और खराब हो गई थी। इस पर उन्हें देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। लोग इस अनहोनी पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं।
बताते चलें कि कैलाश गहतोड़ी 2017 में कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल को बंपर मतों से हराकर पहली बार विधायक बने थे। उसके बाद 2022 के विस चुनाव में भी उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। इस पर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर सीएम धामी के लिए चम्पावत सीट छोड़ी थी। सीएम धामी ने चम्पावत सीट से बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

More Stories
जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।
सीजेएम कोर्ट ने जमानती की जमानत की रद्द।
एंकर प्रियंका शर्मा का संवाद कार्यक्रम: सोशल मीडिया ने पत्रकारों के लिए खोले नए रास्ते: प्रियंका शर्मा