मनोज सैनी
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल रुड़की से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी, प्रदेश महासचिव संजय पाल, हरिद्वार से सोशल मीडिया प्रभारी सागर बत्रा, युवा कांग्रेस की जान आशु भारद्वाज आदि के इस्तीफे के बाद आज रहीमपुर वार्ड न -26 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सपना बाल्मिकी ने अपने पति सुखमेंद्र सिंह के साथ देहरादून कारगी चौक स्थित बेंकट हाल में हुए एक कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़, भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समक्ष उन्हे भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर भगवानपुर से भाजपा नेता सुबोध राकेश भी उपस्थित थे। कांग्रेस को छोड़ने का कारण बताते हुए कहा की कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया जाता। साथ ही उन्होंने बताया कि वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों बनारसी दास बाल्मिकी के पौत्र है और जब पार्टी में उन्हें ही सम्मान नहीं मिला तो आम कार्यकर्ता को क्या सम्मान मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर आरोप लगाते हुए कहा की पार्टी ने एक ही व्यक्ति को विधायक और जिलाध्यक्ष बना रखा है और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाति कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते हैं।

More Stories
पुलिस ने सिडकुल में अश्लील हरकतें कर रही 05 महिलाओं को हिरासत में लिया। सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी की गई छापेमारी
दुष्कर्म का प्रयास करने के वाले पिता को 10 वर्ष की कैद।
पहले वीडियोग्राफी, फिर कार्रवाई: नगर निगम हरिद्वार ने अपनाया अतिक्रमण नियंत्रण का नया मॉडल